Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार की आर्थिक सहयोग में कैलाली में विद्यालय भवन निर्माण

 

कैलाली, ८ अक्टूबर । भारत सरकार की आर्थिक सहयोग में कैलाली जिला स्थित टीकापुर में एक विद्यालय भवन निर्माण किया गया है । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार स्थानीय श्री सरस्वती माध्यमिक विद्यालय निर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से ३.३ करोड नेपाली रुपये का आर्थिक सहयोग प्राप्त है । नव निर्मित विद्यालय भवन का काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रतिनिधि, जिला समन्वय समिति कैलाली तथा विद्यालय व्यवस्थापन समिति के प्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रुप में उद्घाटन किया गया है ।
आज बिहिबार उद्घाटित नव निर्मित भवन में ११ कक्षा कोठा, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, प्रशासनिक कक्ष, सभा कक्ष और सरसफाई सुविधा कक्ष है । भवन दो मंजीलों का है । दूतावास के अनुसार भारत सरकार और नेपाल सरकार बीच सम्पन्न सम्झौता अन्तर्गत इस परियोजना को पूर्णता दी गई है । उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना अन्तर्गत भवन निर्माण में भारत सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त है ।
स्मरणीय है, अभी तक भारत ने सुदूर पश्चिम में २३ और कैलाली में ६ परियोजना सम्पन्न किया है । पूरे नेपाल की तथ्यांक अनुसार अभी तक भारत ने ४२३ उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना संपन्न किया है । परियोजना अन्तर्गत धनगढी स्थित क्षेत्रीय पुलिस माध्यमिक विद्यालय में बहुउद्देश्यीय हल, छात्रावास तथा शिक्षक–आवासगृह निर्माणाधीन अवस्था में है ।
श्री सरस्वती माध्यमिक विद्यालय सन् १९७८ में कैलाली में स्थापित विद्यालय है । यहां ५५० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, कूल विद्यार्थियों में से ६० प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी छात्रा हैं । भारतीय दूतावास ने अपेक्षा की है कि नवनिर्मित संरचना की उपभोग से विद्यार्थी अपनी शिक्षण कार्य को और भी सुदृढ़ कर पाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com