Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Weekly Horoscope : इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए,20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2020

 

मेष
जीवन खुशनुमा बना रहने वाला है। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। फैमिली फंक्शन के दौरान किसी के साथ आंखें चार होने का संकेत है। करियर संबंधित नए विकल्प उभर सकते हैं। इन विकल्पों पर गौर करें, हालांकि फैसला लेने से पहले विचार-विमर्श करना या किसी से सलाह-मशविरा करना सही रहेगा। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फिटनेस रूटीन का पालन करें। किसी खास काम में भाई-बहनों से मदद मिल सकती है या फिर कोई अनजान व्यक्ति भी मददगार हो सकता है। ये काम व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन से जुड़े हो सकते हैं। दोस्तों के साथ एडवेंचर हॉलीडे के लिए जा सकते हैं।

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : तोतिया हरा
उपाय : केले का दान करें।
वृषभ

सचेत रहने के कारण कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को संभाल पाना मुमकिन होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता अपना रहे हैं। ऐसा करने से संबंध मजबूत होता रहेगा। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं शेयर करें, इससे संबंध गहराएगा। फिट रहने के लिए कसरत करते रहें। धन संबंधी विवाद में उलझ सकते हैं। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। ट्रांसफर संबंधी बातें विकसित हो सकती हैं। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्ति सुनिश्चित बनी रहेगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें। जिन लोगों से प्यार करते हैं, उन्हें खुश करने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : घर के बाहर रंगोली बनाएं।
मिथुन

आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर ज्यादा रहेगा, इस कारण कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं व योग्यताओं का खुलकर प्रदर्शन करें। किसी के सामने अपने दिल के राज खोलना जोखिमभरा हो सकता है। धन संबंधित बकाया मामले निबट जाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने की जल्दबाजी न करें। घरेलू कामों का दबाव बढ़ता जा रहा है। यह दबाव तनावपूर्ण व थकावटभरा रहा सकता है। इस सप्ताह नई नौकरी मिलने के शुभ संयोग बने रहेंगे। आसपास के लोग आपकी नरमदिली का गलत फायदा उठा सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
उपाय : लाल फूल पर सिन्दूर लगाकर हनुमान पर चढ़ा दें।
कर्क

छात्रों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर गंभीर रुख अख्तियार करने की जरूरत है, नहीं तो वे पीछे रह जाएंगे। यात्रा से जुड़े विकल्प उभर सकते हैं। बिजनेस करने वालों का कारोबार बढ़ेगा। पेट के रोग हो सकते हैं। तली-भुनी चीजें और मसालेदार खाने से बचें। दूसरों के काम में रोक-टोक करने से बचें, नहीं तो तो आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी भावनाएं और इच्छाएं दूसरों पर थोपने से बचें। अपने आत्मविश्वास व सकारात्मक रवैये के कारण लोगों को प्रभावित करते रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उससे जुड़ीं कानूनी पेचीदगियों पर गौर जरूर करें। यात्रा रोमांचक व चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का लाल
उपाय : धार्मिक स्थल पर आटा दान करें।
सिंह

यह भी पढें   आज का पंचांग:-आज दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

होम लोन की अर्जी पारित होने की संभावनाएं हैं। सामाजिक स्तर पर अपने दायित्वों की पूर्ति हेतु बाधित रहना होगा। किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उससे जुड़े धन संबंधित आंकड़ों पर गौर कर लें। छात्र कठिन सवाल में उलझ सकते हैं। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर के सामने भावुक होने से बचें। मानसिक कष्ट, चिंताएं व भ्रांतियां दूर होती जा रही हैं। आप मानसिक शांति व संतोष का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलेरी बढ़ाने की मांग अनसुनी होगी जिसके कारण निराशा हो सकती है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघें और पानी में बहा दें।
कन्या

अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। दोनों को मिक्स न होने दें, नहीं तो गलतफहमियां उभरने में देर नहीं लगेगी। छात्रों को समय की मांग समझनी होगी ताकि निकट भविष्य में कोई दिक्कत न हो। इसी कारण परिस्थितियों से रूबरू रहें व उसी हिसाब से कदम आगे बढ़ाएं। जॉब मार्केट में बेहतर विकल्प पाने हैं तो अपनी योग्यताओं को बढ़ाएं। अपने दिल की बात कहने के लिहाज से अच्छा समय है। परिवार का कोई सदस्य बिना बात के घर में विवाद खड़ा कर सकता है। हो सके तो इस परिस्थिति को परिपक्वता से संभाल लें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : दाएं हाथ की कलाई में लाल धागा बांधें।
तुला

खर्चों को काबू न कर पाना अहितकर रहेगा जिसके कारण जल्दी ही आपको धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। वक्त रहते संभल जाएं। मामूली बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। शारीरिक पीड़ा के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों की गहराई में जाकर सोच-विचार जरूर करें। छात्रों का आत्मविश्वास अपने चरम पर रहेगा। इसी के बल पर आप सफलता की ऊंचाइयां छुएंगे। नौकरी पाने के बेहतर विकल्प उभरेंगे। इन विकल्पों को हाथ से जाने न दें। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव बने रहने के कारण तनाव में रहेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
उपाय : किसी की पढ़ने में मदद करें।
वृश्चिक

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार

प्रेम संबंध सही रूप से नहीं चल रहा है। लव प्रपोजल रिजेक्ट तो होगा ही, साथ ही डांट भी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। नए क्लाइंट बनाने में सफलता मिलेगी, नए कॉन्ट्रेक्ट साइन करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। हर कीमत पर दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं। सही फैसले लेते हुए अपनी इंकम बढ़ा सकेंगे। पैसों की स्थिति को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन भी दूर हो जाएगा। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का ग्रे
उपाय : सूर्य नमस्कार करें।
धनु

सेहत सुधारने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो रहे हैं। जिस सामाजिक कार्यक्रम को लेकर आप बहुत उत्साहित थे, उसमें उम्मीद के अनुसार मजा नहीं आएगा। काम से थोड़े समय के ब्रेक ले रूटीन से निजात पाना सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए टीम वर्क करना होगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद उलझ भी सकते हैं। हाथोहाथ किसी नतीजे की उम्मीद न करें। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। नए संबंध बन सकते हैं, पुराने संबंधों में सुधार होने के योग हैं और मजबूती भी आएगी। किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : काले कपड़े से जूते पोंछकर फेंक दें।
मकर

कभी-कभी किसी को सबक सिखाना और उसकी सही जगह बताना भी जरूरी होता है। ऐसा करें लेकिन बिना विवाद में उलझे कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। अधूरे काम पूरे करना समय की मांग है। प्राथमिकता तय करते हुए काम पूरे करें। धन की स्थिति मजबूत होती जा रही है। प्रेम संबंध गहरा रहा है। छात्रों को कुछ समय का ब्रेक ले लेना चाहिए ताकि वे तरोताजा हो जाएं। बिजनेस या निजी मामलों के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अनचाहे खर्चे भी हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। आप सकारात्मक और थोड़े भावुक भी रहेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मीजी को चढ़ाएं।
कुंभ

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 सितबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिशें रंग ला रही हैं। आमदनी का भी कोई एकदम नया सोर्स आपको मिल सकता है। कुछ लोग नौकरी बदलने को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कारोबारियों को अपने माल की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है। अपने दिल से डर दूर कर अपने प्यार का इजहार करें। फिट व एनर्जेटिक रहेंगे। आनन-फानन में एक से ज्यादा काम एकसाथ शुरू करने से बचें। इससे आपका पैसा और समय भी खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव वाली स्थिति भी बन सकती है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
उपाय : अपने खाने में से पहली रोटी कुत्ते को दें।
मीन

काम समयसीमा के अंदर ही निबटाने की कोशिश करें ताकि आखिरी मिनट की दौड़भाग से बच सकें। कार्यक्षेत्र में अपनी नियमितता व विश्वसनीयता के बल पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। लव पार्टनर रूटीन तोड़कर कुछ रोमांचक करने की इच्छा जता सकते हैं। खुशनुमा समय बीतेगा। पुरानी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं। ब्लडप्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा। सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात भी होने के योग हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो
उपाय : गाय को आटा खिलाएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com