खूद को ‘डीएसपी’ बताकर सर्वसाधारण को धमकानेवाले बब्लु झा गिरफ्तार
काठमांडू, २ नवम्बर । खूद को नेपाल पुलिस में कार्यरत डीएसपी कहते हुए सर्वसाधारण को धमकानेवाले बब्लु झा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । नकली डीसपी बनकर सर्वसाधारण को आतंकित बनानेवाले झा सर्लाही जिला रामनगर गांवपालिका–६ के स्थायी निवासी हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू महानगरपालिका–१० बानेश्वर निवासी ४१ वर्षीय चन्दु झा द्वारा प्राप्त शिकायत को आधार पर बब्लु को गिरफ्तार किया गया है । बब्लू ने चन्दू से धमकीपूर्ण भाषा में कहा था– ‘मैं कालिमाटी वृत्त में कार्यरत डीएसपी हूँ, बब्लू से आप का क्या लफड़ा है, तत्काल कालिमाटी वृत्त आइए, नहीं तो कारवाही होगी ।’ अभी बब्बू को कालिमाटी वृत्त में रखा गया है ।
स्मरणीय है, बब्लू और चन्दू बडे भाई–छोटे भाई हैं । आपसी में आर्थिक संबंध के कारण उन लोगों में विवाद था । अनुसंधान से पता चला है कि नयां–नयां फोन नं. मार्फत बब्लू बारबार चन्दू को धमकी देते रहते थे । जब पिछली बार नकली डीएपी बनकर धमकी आया तो चन्दू जाकर कालिमाटी वृत्त में कार्यरत डीएसपी मिल गए, तब जाकर बब्लू नकली डीएसपी होने की बात सामने आया है ।

