Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबुराम ने किया प्रचण्ड से आग्रहः ओली के गलत राह पर चलकर ‘सति’ न बने

 

२ नोभेम्बर, काठमांडू । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर आन्तरिक विवाद चरम सीमा पर है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में जनता समाजवादी पार्टी का संघीय परिषद् अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से कहा है कि दूसरे अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली का गलत राह पर चल कर उनके साथ में ही ‘सति’ जाने का प्रयास ना करें ।
पूर्वप्रधानमन्त्री भट्टराई ने प्रचण्ड से आग्रह किया है कि फिलहाल की परिस्थिति में प्रधानमन्त्री ओली अपने कूरास्ता में दृढ हैं, इसलिए प्रचण्ड उनके साथ सति ना बने और अपना अलग रास्ता बना लें । सामाजिक सञ्जाल के द्वारा भट्टराई ने प्रश्न किया है कि कोई प्रधानमन्त्री ओली के गलत मार्ग पर जाना चहते हैं कि समय में बुद्धि प्रयोग कर नया समाजवादी राह बनायेंगे ?
प्रचण्ड के साथ–साथ नेकपा नेता–कार्यककर्ताओं से आग्रह करते हुए भट्टराई ने कहा है कि समाजवाद का राह बनाकर विद्रोह करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *