कांग्रेस प्रजातान्त्रिक पार्टी है, लेकिन गतिविधि अप्रजातान्त्रिक होती जा रही हैः सिंह

काठमांडू, ९ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के भीतर अप्रजातान्त्रिक गतिविधि बढ़ती जा रही है । गणेशमान सिंह की १०६वें जन्मजयन्ती के अवसर पर गणेशमान सिंह फाउण्डेशन द्वारा सोमबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रजातान्त्रिक पार्टी है, लेकिन यहां अप्रजातान्त्रिक गतिविधि बढ़ती जा रही है, इसमें सुधार की आवश्यकता है ।
नेता सिंह को मानना है कि अप्रजातान्त्रिक गतिविधि को सुधार करने के लिए भी पार्टी महाधिवेशन निर्धारित समय में ही होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘विधानतः हर ४ साल में महाधिवेशन होना चाहिए था, लेकिन ५ साल गुजर चुका है, यह चिन्ता का विषय है ।’ नेता सिंह ने आगे कहा– ‘पार्टी प्रजातान्त्रिक है, लेकिन अप्रजातान्त्रिक विधि से यहां विभिन्न विभाग गठन किया गया है, अप्रजातान्त्रिक विधि से गठित सभी विभाग खारीज होना चाहिए ।
नेता सिंह ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी ओर ही संकेत करते हुए ऐसा कहा है । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस के भीतर गणेशमान सिंह के तरह चरित्रवान नेताओं की आवश्यकता है । स्मरणीय है, नेता प्रकाशमान सिंह, गणेशमान सिंह के ही पुत्र हैं ।

