Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या न खरीदें

 

इस वर्ष धनतेरस का पर्व 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन देवताओं के वैद्य और औषधि के देवता धन्वंतरि की जंयती भी है। इस दिन धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में लोग सोना, चांदी, बर्तन, विभिन्न आभूषण आदि खरीदते हैं। हर वर्ष धनतेरस पर आप कई वस्तुएं खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी वस्तुएं शुभ और अशुभ होती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और किन वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

1. लक्ष्मी माता तथा गणेश जी की मूर्ति

धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा। माता लक्ष्मी की धन वर्षा करती हुई मूर्ति दिवाली के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

यह भी पढें   विद्यालयों की वर्तमान स्थिति एवं समाज की भूमिका पर राष्ट्र सेविका नेपाल की शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न ।

2. चांदी

धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, आभूषण आदि की खरीदारी करना शुभ होता है। लक्ष्मी पूजा के दिन चांदी के इन वस्तुओं की पूजा करें।

3. पीतल

समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में पीतल के कलश में अमृत था। ऐसी मान्यता है कि धन्वंतरि को पीतल बहुत ​​प्रिय है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है।

4. झाड़ू

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता का नाश होता है। घर में सकारात्मकता का संचार ​होता है।

5. मिट्टी के दीपक

दिवाली प्रकाश का पर्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक खरीदें। इसके बिना आपकी दिवाली पूरी नहीं होगी। बाजार में मिट्टी के ​दीपक में भी कई गुणवत्ता वाले दीपक हैं, जो आपकी जेब के अनुरुप हो, वे खरीदें।

धनतेरस पर क्या न खरीदें

1. लोहे की वस्तुएंं: धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना वर्जित होता है। यह शनिदेव का प्रतीक है।

2. स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन: धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। इनको अशुभ माना जाता है क्योंकि यह राहु का प्रतीक होता है। राहु दुर्भाग्य का सूचक होता है।

यह भी पढें   आज का मौसम

3. प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी की वस्तुएं: धनतेरस के दिन लोग भूल से कांच, प्लास्टिक या चीनी मिट्टी की वस्तुएं खरीद लेते हैं। ऐसा न करें। ये वस्तु शुभता का प्रतीक नहीं होती हैं।

4. काले रंग की वस्तुएं: धनतेरस की खरीदारी में रंगों का भी बहुत महत्व होता है। काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी सर्वथा वर्जित है। इस दिन गहरे नीले रंग से भी परहेज करें।

5. धनतेरस को मिलावटी वस्तुओं की खरीदारी न करें। इस दिन शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *