Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में निकला  भाजपा का विशाल  विजय जुलूस 

 

माला मिश्रा जोगबनी ।  नेपाल सीमा के बिराटनगर से सटे फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी के जीत पर जोगबनी के भाजपाइयों ने  जश्न मनाते हुए अबीर गुलाल लगा मिठाइयां बांटी । इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रेलवे ढाला से विधायक को जोगबनी शहर में प्रवेश करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। तथा जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण किया मौके पर विधायक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद एवं सहयोग के कारण ही पुनः दोबारा विधायक बने हैं जनता ने जो हम पर भरोसा किया है उसे कभी टूटने नहीं देंगे।   विजय प्रत्याशी के साथ जोगबनी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस लेकर मुख्य मार्ग होते हुए भारत नेपाल सीमा जोगबनी पहुंच लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात इंदिरा नगर होते हुए खजूर वाडी पुरानी जोगबनी होते हुए पुनः नेता चौक स्थित भाजपा कार्यालय  पहुंची समापन किया गया। इस मौके पर भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भानु प्रकाश राय, भाजपा जिला प्रवक्ता राजन तिवारी , भाजपा अररिया जिला महामंत्री रोहित यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, मंडल महासचिव दिवाकर दुबे, उपाध्यक्ष कुंदन पोद्दार , संजीव झा ,जदयू के नगर अध्यक्ष राम जी सिंह,  कुंदन भगत ,भाजयुमो के भीम राय,  जिला मंत्री रोहित यादव, जिला प्रवक्ता राजन तिवारी, लक्ष्मण शर्मा , संतोष राय , बरूण राय , पंकज राय , बिष्णु झा सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल

io

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com