Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री नाग पोखी जी के सानिध्य में पारम्परिक दीपावली पर्व की धूम

 

हिमाचल प्रदेश मण्डी जिला के करसोग उपमण्डल से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोखी में श्री नाग नाग पोखी जी के सानिध्य में दीपावली पर्व की धूम रही ।

कृपया इसे क्लिक करें

शनिवार सायंकाल को पोखी में एक दिवसीय दीपावली उत्सव का आगाज़ हुआ। यह दीपावली च्वासी क्षेत्र के पोखी,शनोग ( शुशन ग्वालपूर ) व तेबन के साथ साथ करसोग क्षेत्र के कुछ अन्य मंदिरों में दीपावली मनाई गई ।
करसोग क्षेत्र में दीपावली का पारम्परिक सामूहिक उत्सव का आयोजन बहुत देव मंन्दिरो में किया गया । पोखी में सायंकाल से ही दीपावली की धूम रही रात होते होते स्थानीय लोग व अन्य क्षेत्र से आये लोग इक्कठे हुए नाग देवता के कारखूनों ने विधिवत् रूप से पूजा अर्चना शूरू की। लोगों ने श्री नाग पोखी जी के आँचल में शीश नवाया। देर रात 11-12 बजे की बीच बेड ( देव धुन ) विधि विधान से शुरू हुई । जिसमें बुजुर्गों ने पांरम्पिक गीत भी गाये । देव धुन से देव गुर आवेश में आकर प्रजा हार को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया व लोगों ने देव गुर के माध्यम से अपना वर्तमान व भविष्य जाना तथा रोग मुक्ति भूत पिशाच से मुक्ति हेतु प्रार्थना की तथा कोरोना व बारिश के लिए विशेष आग्रह किया ।च्वासी क्षेत्र के युवा समाज सेवी टी सी ठाकुर व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शर्मा जी व उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल ठाकुर जी का कहना है कि करसोग, आनी व शिमला के साथ लगते क्षेत्रों में यह पारम्परिक दीपावली विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई । इस दीपावली की शान ही निराली है । यह उत्सव सुख समृद्धि का द्योतक है । पोखी दीवाली को पुरुष व महिलाऐं अत्यंत श्रद्धा से मनाते है ।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

टी सी ठाकुर
कारदार च्वासीगढ़
मण्डी हिमाचल प्रदेश

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com