Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कीर्ते नागरिकता बनानेवाले वडाध्यक्ष सहित ५ व्यक्ति विरुद्ध गिरफ्तारी आदेश

 

बागलुङ, २७ नवम्बर । गलत व्यक्ति को अभिभावक बनाकर कीर्ते (नकली) नागरिकता बनाने के लिए सिफारिश करनेवाले वडाध्यक्ष सहित ५ व्यक्ति के विरुद्ध जिला अदालत बागलुङ ने गिरफ्तारी आदेश जारी की है । बागलुङ नगरपालिका वार्ड नं. ४ के वडाध्यक्ष ध्रुवबहादुर केसी सहित ५ व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए जिला अदालत ने बिहीबार आदेश दिया है ।,
जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी पुलिस निरीक्षक विजय भण्डारी के अनुसार गिरफतारी के लिए पूर्जी जारी करने के बाद बागलुङ पुलिस ने तत्कालीन सचिव प्रेमबहादुर खड्का, कीर्ते नागरिकता के लिए मंजुरी देनेवाले सन्तोष आचार्य को गिरफ्तार किया है । गलत व्यक्ति को अभिभावक बनाकर नागरिकता लेनेवाले बागलुङ नगरपालिका–६ निवासी पंकज सापकोटा को पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार किया था ।
कीर्ते नागरिकता बनाने के लिए सहयोग करनेवाले वडाध्यक्ष केसी, नागरिकता प्राप्ति के लिए पिता बननेवाले गुरुदत्त आचार्य और स्थानीयबासी महेश सापकोटा को गिरफ्तारी के लिए पुलिस परिचालित की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *