Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रान्सपरेन्सी इन्टरनेशनल का प्रतिवेदन अस्वीकार्यः सरकार

 
पार्वत गुरुङ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ नवम्बर । भ्रष्टाचार संबंधी अध्ययन करनेवाले अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘ट्रान्सपरेन्सी इन्टरनेशनल’ द्वारा हाल ही में सार्वजनिक एक प्रतिवेदन को नेपाल सरकार ने अस्वीकार किया है । सरकार को मानना है कि उक्त प्रतिवेदन राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित है ।
सरकार के प्रवक्ता एवं संचारमन्त्री पार्वत गुरुङ ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि सरकार विरुद्ध में क्रियाशील, सरकार की लोकप्रियता को सहन ना करनेवाले व्यक्ति एवं सरकार विरोधी गतिविधि में संलग्न व्यक्तियों से पूछकर उक्त प्रतिवेदन तैयार की गई है ।
स्मरणीय है, कुछ ही दिन पहले ट्रान्सपरेन्सी इन्टरनेशनल नामक संस्था ने भ्रष्टाचार संबंधी एसियाई प्रतिवेदन–२०२० सार्वजनिक किया था । उक्त प्रतिवेदन के भीतर नेपाल संबंधी सन्दर्भ में कहा है कि नेपाल के प्रधानमन्त्री ही भ्रष्टाचार के आरोपी अपने सहकर्मियों को प्रतिरक्षा करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *