Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश एक के मुख्यमंत्री ने किया जोगबनी रानी नाका का निरीक्षण

 

माला मिश्रा जोगबनी । भारत से नेपाल जाने वाले  पर्यटक को नेपाल प्रवेश के क्रम में नेपाली संस्कृति,भेष भूषा तथा पर्यटकिय रमणीय स्थल के जानकारी सहित के स्वागत द्वार निर्माण कार्य को लेकर प्रदेश एक के मुख्यमंत्री शेर धन राई,मेयर भीम पराजुली, जिला प्रसाशन कार्यालय के प्रमुख के द्वारा सीमा का निरीक्षण किया गया। जोगबनी सीमा के रानी के भन्सार कार्यालय के रास्ते पर्यटकिय दृष्टिकोण से नेपाल आने वाले भारतीय नागरिक के लिए मुख्य नाका रहे जोगबनी में पर्यटकों को स्वागत करने की तैयारी को लेकर भी मुख्यमंत्री ,मेयर सहित अन्य अधिकारियों ने सीमा का निरीक्षण किया है। पर्यटकीय दृष्टिकोण से सबसे उपयुक्त प्रदेश एक होने से प्रदेश सरकार के द्वारा  व्यवस्थित ढंग से सीमा पर  स्वागत द्वार निर्माण करने के लिए उपयुक्त स्थान के लिए भी तलास करने की बात अधिकारियों ने कही है । प्रदेश नम्बर एक के मुख्यमंत्री शेरधन राई सहित मंत्री की टीम , बिराटनगर महानगर पालिका के मेयर भिम पराजुली, जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख तथा बिराटनगर भन्सार कार्यालय रानी के प्रमुख सहित  अन्य अधिकारियों के द्वारा उपयुक्त स्थान के लिए बिचार विमर्श किया ।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *