प्रधानमन्त्री ओली में नैतिकता है तो तत्काल दोनों पद से इस्तिफा देना चाहिएः शर्मा

काठमांडू, १ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी समिति सदस्य एवं पूर्वमन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में नैतिकता है तो उनको तत्काल प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा देना चाहिए । कुछ समय पहले प्रधानमन्त्री ओली ने कहा था कि अब नेकपा पार्टी में युवा पीढ़ी के व्यक्ति नेतृत्व में आना चाहिए । प्रधानमन्त्री इस कथन के प्रति टिप्पणी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
एक टेलिभिजन अन्तर्वाता के दौरान नेता शर्मा ने कहा है कि अगर प्रधानमन्त्री ओली सच में ही राजनीतिक रुप में ईमानदार हैं तो पार्टी सविचालय बैठक में पद से इस्तिफा देना चाहिए और उनके नजर में नयां व्यक्ति कौन है, उसको आगे लाना चाहिए । नेता शर्मा ने कहा है– ‘मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि सम्मानीय प्रधानमन्त्री सच में ही पार्टी में नयां नेतृत्व लाना चाहते हैं तो कल (मंगलबार) आयोजित सचिवाल बैठक में पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री दोनों पद से इस्तिफा देंगे और किस व्यक्ति को चाहते हैं, उसको आगे लाएंगे ।’
नेता शर्मा को यह भी कहना है कि अगर प्रधानमन्त्री ओली ऐसा करेंगे तो इसमें उनका पूर्ण समर्थन रहेगा । उन्होंने यह भी कहा है कि इसमे पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ही नहीं, स्थायी कमिटी के सम्पूर्ण सदस्य इसके समर्थन में रहेंगे ।

