Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा के शीर्ष नेताओं को सुरक्षा–थ्रेट ! पार्टी कार्यालय असुरक्षित होने के कारण बालुवाटार में बैठक !

 

काठमांडू, १ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की सचिवालय बैठक बालुवाटार में शुरु हुआ है । पार्टी की आन्तरिक विवाद के कारण राजनीतिक बाजार में पार्टी विभाजन तक की चर्चा होती आ रही है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में आज मंगलबार नेकपा ने पार्टी सचिवालय बैठक पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में आयोजन करने के लिए सूचित किया था । लेकिन अंतिम समय में आकर कहा गया है कि पार्टी कार्यालय नेताओं के लिए सुुरक्षित नहीं है, बैठक बालुवाटार में करना होगा ।
ऐसी सूचना सार्वजनिक होते ही चर्चा होने लगी है कि नेकपा के शीर्ष नेता कहां से असुरक्षित हैं, उन लोगों के लिए कहां से सुरक्षा–थ्रेट हो रही है ? इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है । अन्ततः सचिवाल बैठक पार्टी कार्यालय धुम्बारी के बदले बालुवाटार में ही शुरु हो गया है ।
नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देशव्यापी रुप में राजावादी और हिन्दूवादी संघ–संगठन की ओर से प्रदर्शन होता आ रहा है, उसी प्रदर्शन को मध्यनजर करते हुए बैठक बालुवाटार में बुलाया गया है । यहां तक कि गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने भी सुरक्षा थ्रेट को ही मध्यनजर करते हुए बैठक बालुवाटार में ही बुलाने के लिए आग्रह किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *