Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे बम बिस्फोट कराने वाले चार गिरफ्तार ।

1४,चैत ,जनकपुर ,कैलास दास ।
जिला विकास समिति धनुषा मे पिछले सप्ताह हुये बम बलास्ट के योजनाकारों को धनुषा पुलिस ने गिरफ्तार करके  आज सार्वजनिक किया है ।
धनुषा के खरिहानी गाविस २ रहने वाला वर्ष २३ के मनोज कुमार साह, महोत्तरी मनराकट्टी गाविस के रहने वाले वर्ष २५ के अजित कुमार सिंह, धनुषा के सबैला गाविस ५ के रहने वाले वर्ष २० के सानु कुमार साह और धनुषा के लोहना गाविस ५ के रहने वाले  विक्की साह को गिरफ्तार करके आज इनलोगों को एक पत्रकार सम्मेलन मे सार्वजनिक किया गया है ।
गिरफ्तार किये गये ये चारो अपराधि जनकपुर अञ्चल अस्पताल के नजदिक बम बिष्फोट कराने की योजना मे लगा था  तभी पुलिस ने गुप्तचर के सुचना के आधार पर चारो को दो बम के साथ गिरफ्तार किया धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक बसन्त कुमार पन्त ने यह जानकारी दी है ।
चारो पर आरोप है कि जिला विकास समिति धनुषा के अतरिक्त धनुषा के सिंग्याही मडान ४ स्थित कमला सिंचाई परियोजना के स्टोर मे वि.स. २०६९ बैशाख ३० गते आग भी लगाई थी । वैसे ही जनकपुर स्थित जलउत्पन्न प्रकोप नियन्त्रण कार्यालय मे वि.स. २०६९ साउन १६ गते बम भी रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *