Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को समाप्त करने की ताकत किसी के पास नहीं हैः मन्त्री त्रिपाठी

 
हृदयेश त्रिपाठी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १४ दिसम्बर । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री हृदयेश त्रिपाठी ने कहा है कि संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रतामक शासन व्यवस्था को समाप्त करने की ताकत किसी के पास भी नहीं है । राजावादी आन्दोलन की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था किसी के भी निगाह और चन्दा स्वरुप प्राप्त नहीं है, जनता की बलिदान से प्राप्त है, इसीलिए इसको समाप्त करने की ताकत अन्य किसी भी शक्ति के पास नहीं है ।
काठमांडू महानगरपालिका की २६वें महानगर दिवस के अवसर पर सोमबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक प्रणाली भी स्थानीय निकायों की भूमिका में ही निर्भर है । उनका कहना है कि संविधान ने ही स्थानीय निकाय को असाधारण अधिकार दी है । उन्होंने कहा– ‘कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका की अभ्यास स्थानीय निकाय में ही होता है, जो वर्तमान राजनीतिक प्रणाली का ही एक हिस्सा है ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए काठमांडू महानगरपालिका के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य ने कहा कि काठमांडू महानगरपालिका सिर्फ काठमांडू में स्थायी निवास करनेवालों के लिए ही नहीं, पूरे देशवासी के लिए है । उनका मानना है कि यहां स्थायी रहनेवालों से अधिक संख्या बाहर से आनेवालों की हैं, इसीलिए काठमांडू को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com