भ्रष्टाचारी सब बलुवाटार और सिंहदबार में हैं, प्रधानमन्त्री उन लोगों को संरक्षण करते हैंः थापा

काठमांडू, १४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् गगन थापा ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ही भ्रष्टाचारी के संरक्षक हैं । उन्होंने दावा किया है कि आज देश में जितने भी बड़े–बड़े भ्रष्टाचारी हैं, वह सब बालुवाटार और सिंहदबार में रहते हैं और उन लोगों का संरक्षण प्रधानमन्त्री खूद करते हैं । सरकार विरुद्ध नेपाली कांग्रेस द्वारा आज देशव्यापी आयोजित विरोधसभा के दौरान कैलाली में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता थापा ने कहा है कि वर्तमान सरकार इतिहास में ही सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘निर्मला पन्त से लेकर निर्जला चौधरी तक हुए बलात्कार और हत्या में संलग्न को संरक्षण करनेवाले व्यक्ति गृहमन्त्री हैं, बालुवाटार स्थित सरकारी जमीन अपने नाम में करनेवाले व्यक्ति अर्थमन्त्री हैं, स्वास्थ्य सामाग्री खरीद प्रकरण में कमिसन लेनेवाले व्यक्ति स्वास्थ्य मन्त्री हैं, यह सब प्रधानमन्त्री के लिए प्रिय पात्र हैं ।’
नेता थापा को मानना है कि आज देश में जितने भी भ्रष्टाचार संबंधी घटना चर्चा में है, वह सब प्रधानमन्त्री के संरक्षण में ही हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसीलिए भ्रष्टाचारी को ढूढना है तो बालुवाटार जाना चाहिए, सिंहदरबार जाना चाहिए, अन्यन्त्र कई भी जाने की जरुरत नहीं है ।’

