Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आशंका है कि प्रधानमन्त्री ओली राजावादी से मिले हैः देउवा

 
शेरबहादुर देउवा, फाईल तस्वीर

हेटौडा, १४ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली राजावादी के साथ मिले हैं, ऐसी आशंका हो रही है । सरकार के विरुद्ध आज सोमबार हेटौडा में आयोतिज कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा– ‘सरकार के कारण आज सडक में राजतन्त्र के पक्ष में नारेबाजी हो रही है । आशंका है कि ओली ही तत्कालीन राजा के साथ मिले हैं, नहीं तो आन्दोलन कैसे हो सकता है ?’
सभापति देउवा को मानना है कि जितना भी आन्दोलन हो, राजतन्त्र की वापसी संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि तत्कालीन समय में प्रजातन्त्र के पक्ष में हुए आन्दोलन में उनको जेल में रहना पड़ा है, जिसके चलते वह गणतन्त्रवादी बन गए । उन्होंने यह भी कहा है कि राजतन्त्र वापसी का सपना देखना बेकार है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा कि वर्तमान सरकार सर्वसत्तावाद का अभ्यास कर रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘चुनाव से पहले मैंने कहा था कि अगर कम्युनिष्ट पार्टी बहुमत में आएगी तो जनता को रोने के लिए सरकार की अनुमती लेना होगा । आज अगर कोई रोता है तो उसमें प्रश्न करते हुए वर्तमान सरकार आप को जेल में रखने की संभावना है ।’ उन्होंने दावा किया कि सरकार की यही चरित्र सर्वसत्तावाद का अभ्यास है ।
सभापति देउवा ने कहा कि वर्तमान सरकार की समयावधि में देश में भ्रष्टाचार और बलात्कारजन्य घटना में भी बढ़ोत्तरी हुई है । उन्होंने कहा कि निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार करनेवाले आज भी पहचान में नहीं आया है । सभापति देउवा ने आशंका किया कि कई बलात्कारी सत्ताधारी पार्टी के ही कार्यकर्ता तो नहीं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *