Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नर्स को

 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिकियों के लिए राहत खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया है कि अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। इसी के साथ अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि पहली वैक्सीन की डोज दे दी गई है, मुबारक हो अमेरिका, मुबारक पूरी दुनिया को।

अमेरिका में सोमवार सुबह एक नर्स को फाइजर और बोयोएनटेक द्वारा तैयार की गई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से लगभग 3 लाख लोगों की जान चली गई है।

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

शुक्रवार देर रात अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवा निमार्ता कंपनी फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित एवं कारगर बताते हुए कहा था कि देश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने फाइजर द्वारा विकसित की गयी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी प्रदान करने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौरला ने कहा कि टीका लेने वाले पहले कुछ लोगों में वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ”अगर टीका बनाने वाली कंपनी का सीईओ इसे लेगा तो लोगों का टीका में भरोसा बढ़ेगा। मिशिगन में फाइजर के निर्माण संयंत्र से रविवार को कोविड-19 टीके की पहली खेप लेकर एक ट्रक निकला था। अमेरिकी औषधि नियामक ने टीका इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी। अगले सप्ताह तक कुल 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में टीके की खुराक पहुंचायी जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com