Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सीमा सील रहने से आर्थिक अपराधीकरण में बृद्धि : महंथ ठाकुर, जसपा अध्यक्ष

 

माला मिश्रा जनकपुर । कोरोना बैश्विक महामारी का कारण लम्बे समय तक सीमा सील रहने से आर्थिक अपराधीकरण में बृद्धि हुई है । नेपाल के लोग अभी भी बेहतर इलाज के लिए भारत पर निर्भर है । पिछले नौ माह से सीमा सील रहने के कारण सीमावर्ती इलाके का लोग काफी परेशान है । सीमावर्ती  संसदीय क्षेत्र का जनता नित्य इस कारण से हो रहे परेशानी से उन्हें अवगत करा रहे है । उपरोक्त बाते जनता समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष व सांसद महन्थ ठाकुर ने कही है । श्री ठाकुर मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान अन्तर्गत महोत्तरी जिला के सीमावर्ती मनरा सिस्वा में एक ऐतिहासिक पोखर का सौंदर्यीकरण के मौके पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे । उन्होंने  सील सीमा को खोलकर वैध आर्थिक गतिविधि में तीब्रता लाने के ओर सरकार को ध्यान आकृष्ट कराया । उन्होंने सत्तारूढ़ नेकपा पार्टी का आन्तरिक कलह के कारण देश में विकास अबृद्ध रहने का बात कही । कहा देश इनके रबैया से बर्वाद हो रहा है ।इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि प्रदेश 2 का मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत ने संघीय सरकार पर भेद भाव करने का आरोप लगाया । कहा संबिधान में प्रदेश सरकार को अधिकार मिली है वह भी क्रेंद्र सरकार नही दे रही है । संघीय सरकार बजट बाटने प्रदेश 2 के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच साईकल बितरण कार्यक्रम सहित स्वच्छता अभियान के तहत ऐतिहासिक , धार्मिक , सांस्कृतिक महत्व रखने बाले  पोखर  मठ मंदिर का संगरक्षण व सौंदर्यीकरण पर प्रदेश 2 सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से चर्चा किया । कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ मैथिल  अभियानी इंजीनियर भगवान झा कर रहे थे वही अध्यक्षता मेयर संजय सिंह ने किया तथा  स्वागत मंतब्य कौशल किशोर झा ने किया । कार्यक्रम को पूर्व मंत्री उमाकांत झा ,मुख्य न्यायाधिवक्ता दीपेंद्र झा , प्रदेश राज्य मंत्री  अभिराम शर्मा , प्रदेश सांसद रानी शर्मा ,प्रदेश सांसद अलका झा ने भी अपने अपने बात रखे ।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

p

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *