इलेक्टोरल वोटिंग में जो बाइडन को मिली जीत, 20 जनवरी को शपथ लेंगे नए राष्ट्रपति की शपथ
वाशिंगटन (एपी)।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत पाने वाले आधिकारिक विजेता का एलान कर दिया गया है। इसमें डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडन विजयी रहे हैं। उन्हें इलेक्टोरल कॉलेज के 306 वोट हासिल हुए हैं जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 232 मतों से ही संतोष करना पड़ा है। अब ये तय हो गया है कि जनवरी में बाइडन ही अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। अब चुनाव के अंतिम नतीजों को वाशिंगटन भेजा जाएगा जहां 6 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र में इनकी गिनती होगी। इसके बाद 20 जनवरी को बाइडेन और कमला हैरिस को राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई जाएगी।
बाइडन ने बताया लोकतंत्र की जीत बाइडन ने अपनी जीत की आधिकारिक घोषणा होने के बाद कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस चुनाव में सत्ता के लिए सिद्धांतों को कुचलने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इन्हें कुचला नहीं जा सका। इसका ही नतीजा है कि उनकी जीत सुनिश्चित हो सकी। उन्होंने देशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने विश्वास जताया और देश की अखंडता को बरकरार रखा। इसके लिए उनका धन्यवाद।
इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में जो बाइडन को मिली जीत, ट्रंप को मिली मायूसी, 20 जनवरी को शपथ लेंगे नए राष्ट्रपति की शपथ


