Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डिजिटल एजुकेसन आइसिटी अवार्ड बुढानिलकंठ स्कुल को प्राप्त

 

काठमांडू, २८ दिसम्बर । ‘डिजिटल एजुकेसन आइसिटी अवार्ड २०२०’ बुढानिलकंठ स्कूल ने प्राप्त किया है । सूचना प्रविधि क्षेत्र में यह अवार्ड नेपाल में सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड है । अवार्ड के लिए कूल २७ शैक्षिक संस्थाओं ने नोमिनेसन किया था । उसमें से बुढानिलकंठ स्कूल ने अवार्ड प्राप्त किया है । विभिन्न क्षेत्र के १४ विज्ञों की जुरी समूह ने अवार्ड बुढानिलकंठ स्कूल को देने का निर्णय लिया ।
शिक्षा क्षेत्र को प्रविधिमैत्री बनाने के लिए शैक्षिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य सहित इस अवार्ड का परिकल्पना किया गया है । प्रतियोगिता में नेपाल में संचालित सरकारी तथा सामुदायिक शैक्षिक संस्था सहभागी हो सकती है । अवार्ड ग्रहण करते हुए बुढानिलकंठ स्कूल के प्रिन्सिपल होमनाथ आचार्य ने कहा कि अवार्ड प्राप्ति से स्कूल परिवार को आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रोत्साहन मिला है । उनके अनुसार नेपाल में कोभीड–१९ महामारी से सिर्जित परिस्थिति के बीच वि.सं. २०७७ वैशाख महिना से ही बुढानिलकंठ स्कूल ने ऑनलाइन कक्षा संचालन किया था । दावा है कि ऑनलाइन क्लास में ९८ प्रतिशत विद्यार्थी सहभागी हैं और सभी विषयों का कक्षा संचालन होता आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *