Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में मैथिली जन जागरण अभियान का शुभारंभ

 


माला मिश्रा जोगबनी । अप्पन विराटगढ़ परोपकार समाज शनिवार को अपना दूसरे चरण का मैथिली जन जागरण अभियान का बिराटनगर के जानकी सेवा सदन में समाजसेवी व मैथिली अभियानी पूनम सिंह का अध्यक्षता में शुभारम्भ किया गया । इससे पूर्व अतिथियो ने बाबा विद्यापति के फोटो पर बारी बारी पुष्प अर्पित किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि वार्ड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद भगत ने किया वही संचालन प्रकाश प्रेमी, राजेश झा,बसुन्धरा झा संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप  में  मौजूद वरिष्ठ मैथिल अभियानी रामरिझन यादव ने मैथिल समाज को एकजुट होने का अपील किया । डॉ एसएन झा जन जागरण अभियान चलाने के लिए आयोजक का प्रशंसा किया । आभा अनुपमा, बिपिन झा ने भी अपना बिचार रखा । इस मौके पर प्रशांत ठाकुर , बिरेन्द्र साह , शुभम मिश्र, प्रेम झा , कविता झा , प्रीति झा , निरा भगत के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे । कार्यक्रम में आयोजक ने बताया कि बिराटनगर के प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर मैथिली जन जागरण अभियान चलाया जाएगा ।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com