Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक संकट के बीच नेपाल में चीन का बड़ा निवेश

 

नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच चीन बड़ा निवेश करने जा रहा है।  वह 13 जिलों में 15 बड़े प्रॉजेक्ट्स शुरू करने जा रहा है। विदेशों में मदद और विकास करने वाली संस्था चाइना इंटरनेशल डिवेलपमेंट कोऑपरेशन एजेंसी (CIDCA) नेपाल के 13 उत्तरी जिलों में 15 पायलट प्रॉजेक्ट्स शुरू करने जा रही है। मार्च 2019 में नेपाल सरकार ने एजेंसी को 15 उत्तरी जिलों में विकास कार्यों में निवेश की मंजूरी दी थी।

यह भी पढें   त्रिपुरेश्वर बस आगजनी कांड की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित

जून 2018 में पीएम केपी ओली की चीन यात्रा के दौरान वित्त मंत्रालय और CIDCA के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था। इससे CIDCA को नेपाल में काम करने की अनुमति मिल गई है। प्रॉजेक्ट को ‘नॉर्दन रिजन बॉर्डर डिवेलपमेंट प्रोग्राम’ नाम दिया गया है। पैसे का निवेश CIDCA की ओर से किया जाएगा तो चीन के वाणिज्य मंत्रालय की देखरेख में काम होगा।

इन प्रॉजेक्ट्स के अलावा CIDCA की ओर से अर्निको हाईवे को अपग्रेड करने और रिंग-रोड सुधार परियोजना पर काम शुरू किया जा रहा है। नेपाल के 77 जिलों में से इन 15 उत्तरी जिलों की सीमा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से जुड़ी हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन इस क्षेत्र में तिब्बत और भारत को ध्यान में रखकर निवेश कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com