Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही चुनाव क्षेत्र में राजेन्द्र महतो के विरुद्ध काले झंडा का प्रदर्शन

 
राजेन्द्र महतो, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ११ दिसम्बर । जनता मसाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के वरिष्ठ नेता के विरुद्ध उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में काले झंडा का प्रदर्शन हुआ है । घटना आज सोमबार मध्यान्ह की है, जनकपुर के स्थानी युवाओं ने गाडी में सवार महतो को काले झंडा दिखाए । पता चला है कि महतो को काले झंडा दिखानेवाले युवा नेकपा ओली समूह के समर्थक भी हैं ।
संसद् बिघटन विरुद्ध जसपा द्वारा सोमबार जनकपुर रेल्वे स्टेशन में आयोजित विरोधसभा को सम्बोधन करने के लिए नेता महतो जनकपुर पहुँच गए थे । इसी क्रम में नेता महतो के विरुद्ध ऊची श्वर में नारेबाजी करते हुए उन युवाओं प्रदर्शन किया । उन लोगों ने राजेन्द्र महतो मुर्दावाद, शहीदों की भावना के ऊपर खिलवाड मत करें, चुनाव से पहले शहीद परिवारों के लिए घोषित ५० लाख कहां है ? जैसे नारे लगाए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *