चुनाव में जाने के लिए भी कांग्रेस तैयार हैः निधि

काठमांडू, १२ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि सर्वोच्च अदालत में विचारधीन प्रतिनिधिसभा (संसद्) पुनस्र्थापना संबंधी मुद्दा में अदालत से जो निर्णय आएगा, वह नेपाली कांग्रेस के लिए स्वीकार्य है । प्रेस युनियन धनुषा द्वारा मंगलबार जनकपुरधाम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘सर्वोच्च अदालत से चुनाव के पक्ष में हो या संसद् पुनस्र्थापना के पक्ष में, निर्णय होना चाहिए, दालत से आनेवाला जो कोई भी निर्णय कांग्रेस को स्वीकार्य है । बस, निर्णय जल्द होना चाहिए ।’
उपसभापति निधि ने कहा कि अगर चुनाव में जाना पड़े तो जनता में जाने के लिए कई नेपाली कांग्रेस के पास कई मुद्दा है । उन का कहना है कि संघीयता और गणतन्त्र की संवद्र्धन और जनता की समस्या समाधान संबंधी मुद्दा को लेकर कांग्रेस चुनाव में जाएगी ।
स्मरणीय है, सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के भीतर विकसित आन्तरिक विवाद के कारण गत पौष ५ गते प्रधानमन्त्री के सिफारिश में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने संसद् बिघटन किया था, उसके विरुद्ध एक दर्शन से भी अधिक रिट निवेदन सर्वोच्च अदालत में पंजीकृत है ।

