जसपा उपाध्यक्ष प्रबीन जैन के अगुवाई में कंबल सहित राहत सामग्री बितरण

माला मिश्रा जोगबनी । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल मोरंग के द्वारा बिराटनगर वार्ड 15 में कमजोर वर्ग के 20 अक्षम परिवार के बीच कंबल बितरण किया । पार्टी का मोरंग जिला अध्यक्ष मोहम्मद कादिर ,उपाध्यक्ष प्रबीन जैन ,प्रदेश सदस्य फूल खान , मनीष मित्तल , महिला नेत्री गुड़िया साह वार्ड के अक्षम 20 परिवार को चिन्हित कर कंबल सहित चावल, दाल , चाउ चाउ व अन्य सामग्री घर घर जाकर बितरण किया । इससे पूर्व भी प्रबीन जैन के अगुवाई में बिराटनगर के विभिन्न वार्ड में खाद्यान्न सहित कंबल बितरण किया जा चुका है । समाजसेवी श्री जैन हाम्रो अभियान नाम का संस्था को 100 पीस कंबल जरूरतमंदों को बितरण हेतु उपलब्ध करा चुके है ।


