Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा द्वारा जलेश्वर में संसद विघटन विरुद्ध प्रदर्शन

 

जलेश्वर । जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा महोत्तरी जिला के सदर मुकाम जलेश्वर में संसद विघटन विरुद्ध प्रदर्शन और कोन सभा किया गया। भयानक शीतलहर के बावजूद भी महिला और पुरुषों का उलेखनीय सहभागिता देखा गया। वरिष्ठ नेता (प्रदेश दो के मंत्री श्री अभिराम शर्मा) तथा विधायक रानी शर्मा तिवारी के समुपस्थिती में संक्षिप्त मंतव्य के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। महोत्तरी के प्रत्येक गांव पालिका तथा नगर पालिका में ज स पा के समग्र सांगठनिक स्वरूप तयार न होने के कारण सहभागिता हेतु संप्रेषण में बाधा को आम कार्यकर्ता लोग बता रहे थें।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

उनमें एक तरफ पार्टी के विशालता को लेकर उमंग दिखाई दे रहा था तो दूसरी ओर हाल ही सोसल मीडिया पर प्रसारित केंद्रीय नेता उपेंद्र यादव जी के ऑडियो को लेकर पार्टी में विखंडन का आशंका भी। कार्यकर्ताओं के अनुसार केंद्रीय नेताओं के बीच सुमधुर संबंध रहना चाहिए। भाषिक सौहार्दता को कायम रखते हुए मधेशियों के अधिकार के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। सभी के मेलमिलाप से ही संघियता को खारिज करने के लिए यह षड़यंत्र रचा गया है, ऐसा कुछ कार्यकर्ताओं का मानना था।

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com