इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने पद से इस्तीफा दे दिया
जेनेओ, एएनआइ।
इटली के प्रधानमंत्री (PM of Italy) ग्यूसेप कोंते (Giuseppe Conte) ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयान के हवाले से यह जानकारी दी है। इस्तीफे के बाद अब नई सरकार बनाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले कोंते ने सीनेट में एक वोट से बचने के बाद अपने गठबंधन के बाहर के सांसदों से आग्रह किया कि वह उनकी अल्पसंख्यक सरकार में शामिल हो जाएं।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री को बहुमत की जरूरत है इस वजह से उन्होंने सांसदों से उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।

