प्रदेश नं. २ में कोरोना विरुद्ध खोप अभियान शुरु, कानूनमन्त्री यादव को लगाया गया प्रथम खोप
जनकपुरधाम, २७ जनवरी । प्रदेश नं. २ में भी आज से कोरोना विरुद्ध खोप अभियान शुरु हुआ है । प्रदेश राजधानी जनकपुर स्थित प्रादेशिक अस्पताल से शुरु अभियान आठों जिला में जारी है । प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच प्रदेश २ के आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव को प्रथम खोप लगाकर अभियान शुरु किया गया है ।
खोप ग्रहण करने के बाद मन्त्री यादव ने कहा कि खोप सुरक्षित है, बिना शंका सभी को ग्रहण करना चाहिए । उनका कहना है कि नेपाल में भारत सरकार की सहयोग से उपलब्ध कोभीड–१९ विरुद्ध निर्मित खोप ‘कोभिसल्ड’ में कोई भी साइट इफेक्ट नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के लिए अन्य कोई भी उपचार विधि नहीं है, खोप ही विश्वसनीय विकल्प है ।
मन्त्री यादव ने कहा कि नेपाल विकाशील देश है, ऐसे देश में प्रथम चरण में ही खोप आना महत्वपूर्ण उपलब्धी है । उन्होंने कहा– ‘इसके लिए भारत सरकार को प्रदेश सरकार की ओर से भी धन्यवाद ज्ञापन करता हूं ।’

