Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन की तिथि घोषणा की माँग करते हुए रिले अनशन ।

sadbhawanaजनकपुर,कैलास दास । संविधानसभा निर्वाचन की तिथि घोषणा करने की मांग करते हुए राजेन्द्र महतो के नेतृत्व वाली सदभावना पार्टी गुरुवार से शुरु हुई रिले अनशन शुक्रवार को भी जारी रखा है ।

जनकपुर के जनक चौक पर सदभावना के केन्द्रीय सदस्य लाल किशोर साह, राजिव झा, निभा साह, रामप्रसाद गिरी, जिल्ला उपाध्यक्ष डा. रामचन्द्र चौधरी, धनुषा क्षेत्र ४ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगम्बर साह, क्षेत्र नम्बर ७ के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो और भरत ठाकुर अनशन पर बैठे हैं ।

१२ घण्टा का रिले अनशन रखा गया है । शुक्रवार रात मे सरगुन पासवान, लक्ष्मण महतो, सुशिल सिंह, उपेन्द्र साह, गोपाल शास्त्री, मोहन प्रसाद साह, सुजित कुमार कापड़ि और भरत ठाकुर रिले अनशन पर बैठे है ।

निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्निधारण आयोग गठन, संविधान के धारा २१ अनुसार सरकार द्वारा संवैधानिक तथा अदालत सहित वैदेशिक कुटनीतिक पदाधिकारी एवं राजनीतिक नियुक्ति मे समानुपातिक समावेशी नियुक्ति करने सहित १० बुन्दे मांग रखा गया है । पार्टी के अनुसार ये अनशन नेपाल भर रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *