Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सिपाही की हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

 

 

इसे सुनिए 

भारत उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार देर शाम अंजाम दी गई दुस्साहस पूर्ण वारदात का एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है, जबकि दूसरा आरोपित अभी फरार है। एडीजी अजय आनंद ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। दोनों आरोपित भाई हैं। जिसमें से एलकार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। दूसरा आरोपित मोती फरार है।

कासगंज में सिपाही की हत्या और दारोगा को घायल करने की घटना के 12 घंटे के अंतराल में पुलिस ने आरोपित एलकार को मुठभेड़ में मार गिराया। एलकार मुख्य आरोपित मोती का भाई था। सिढ़पुरा थाने में एलकार पर तीन व मोती पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मंगलवार देर रात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कासगंज जिले के गांव नगला बंगर में मंगलवार शाम दारोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र शराब माफिया मोती की कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। वहां माफिया ने दोनों को बंधक बना दिया और पीट कर सिपाही की हत्या कर दी जबकि दारोगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से एडीजी अजय आनंद, आइजी पीयूष मोर्डिया कासगंज में ही कैंप कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com