Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा कीे स्थापना दिवस

 

नेपालगंज (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा कीे स्थापना दिवस के अवसर पर राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं.१ खासकुश्मा में मनाया गया है ।
वह दिवस के अवसर पर खुला रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया गया था । रक्तदान, जीवन दान है मूल नारा की साथ ५८ लोगों ने रक्तदान किया था नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा के सभापति भिमार्जुन देवकोटा ने जानकारी दी ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा के सभापति भिमार्जुन देवकोटा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं.– १ के वडाध्यक्ष चन्द्रबहादुर वली ने प्राविधिक को रक्त संकलन व्याग हस्तान्तरण करते हुये रेडक्रस की मानवीय सेवा को सभी लोगों को अंगीकार करने की आज की आवश्यकता रही है बताया । वह रक्तदान कार्यक्रम में स्वयंसेवी रक्तदाता, रेडक्रस के सदस्य, प्रहरी और स्थानीय बासियों की उत्साहजनक सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *