Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शान ए दिल्ली के नाम से पहला अवॉर्ड शो : ओशन मीडिया का प्रथम प्रयास

 

नई दिल्ली :- ओशन मीडिया सन 2003 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत है। इसके संस्थापक रोहित शर्मा वर्ष 1986 से मीडिया में कार्यरत हैं। उनकी शरुआत रेडियो में वोइसिंग से आरंभ हुई थी। पर बाद में समय के अनुसार बदलाव करते हुए उन्होंने अपने आप को बदला। सन 2010 में द ऑशन न्यूज प्वाइंट का पंजीयन करा एक समाचार पत्र आरंभ करा। 2012 से वह लगातार davp है। साथ में ही उन्होंने समय संग समस्त सोशल नेटवर्किंग व अपनी पत्रिका की शुरुआत भी कर दी।
रोहित शर्मा ने ओसन मीडिया के तहत पहली दफा एक अवॉर्ड शो करने का ऐलान करा। तो सभी केटेगरी में बहुत एंट्री आयी। सलेक्शन कमेटी की मेहनत से शान कहलाए जाने वाले लोगो को अवॉर्ड देने के लिए चुना गया है।
प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे बिरजू महाराज से पण्डित हेमंत जी आ रहे हैं। तत्पश्चात् अवॉर्ड पाने वाले लोगो में दिल्ली की शान कहे जाने वाले चुनिंदा जन शामिल कर गए हैं। जिनमे मुख्य रूप से गायक शंकर साहनी, फैशन कोरियोग्राफर सेम विलियम, बीबीसी संवाददाता, एक्टर दीपक चड्डा, शीवा कुमार, इत्यादि का चुनाव किया गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने कुछ विदेशी देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे। उपरोक्त कार्यकर्म 5 मार्च 2021 को YWCA में होने जा रहा है।

यह भी पढें   सरकार ने 5 जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को 3 महीने के लिए 'आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र' घोषित किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com