Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य चौकी पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा नेरु. ५३ करोड आर्थिक सहयोग प्रदान

 


नेपाल में २५ स्वास्थ्य चौकी के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय राजदूतावास के विकास साझेदारी तथा पुनर्निर्माण विभाग के प्रमुख तथा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई (भवन)के परियोजना निर्देशक ने चार सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर किया । धादिङ्ग जिला में १२ और सिन्धुपाल्चोक जिला में १३ मिलाकर कुल २५ स्वास्थ्य चौकी के पुनर्निर्माण के लिए है । २०७२ साल के भूकम्प में क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य चौकी के पुनर्निमाण के लिए नेरु. ५३ करोड़ की लागत लगेगा ।
नेपाल के १० जिला स्वास्थ्य क्षेत्र में पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार ने ५० मिलियन अमेरिकी डॉलर आर्थिक सहयोग करने की प्रतिबद्घता व्यक्त की है । उसी प्रतिबद्घता के अनुरूप १४७ स्वास्थ्य परियोजना में से २५ स्वास्थ्य चौकी के पुनर्निर्माण राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण अन्तर्गत होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *