कांग्रेस खूद के नेतृत्व में सरकार में जाएगी, नहीं तो नहीं जाएगीः डॉ. महत

चितवन, ४ मार्च । नेपाली कांग्रेस के सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि अगर नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी विभाजत हो जाती है तो नेपाली कांग्रेस के बिना सरकार बनने की सम्भावना नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस अपने ही नेतृत्व में सरकार बनाएगी, नहीं तो कांग्रेस सरकार में सहभागी होने की संभावना अधिक कम है ।
बिहिबार चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता डा. महत ने कहा कि अभी तक नेकपा विधिवत रुप में एक ही पार्टी है, इसीलिए कांग्रेस नयां सरकार निर्माण के संबंध चुप है, अपनी धारणा बनाने का समय नहीं आया है । उन्होंने कहा– ‘अगर नयां सरकार बनाना है तो कांग्रेस बिना संभव नहीं है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस खूद के नेतृत्व में सरकार में जाएगी ।’ नेता महत ने कहा कि संसद् बैठक शुरु होने के बाद इसके संबंध में कांग्रेस अपनी धारणा सार्वजनिक करेगी ।

