सरकार बदलने का षड्यन्त्र शुरु हो चुका हैः मन्त्री पौडेल

बुटवल, ४ मार्च । अर्थमन्त्री एवं नेकपा ओली समूह के नेता विष्णु पौडेल ने कहा है कि वर्तमान सरकार बदलने के लिए षडयन्त्र शुरु हो चुका है । बिहिबार रुपन्देही जिला स्थित तिलोत्तमा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री पौडेल ने कहा कि ऐसा षडयन्त्र प्रचण्ड–माधव समूह की ओर से हो रहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री पौडेल ने कहा– ‘अपने ही पार्टी में निर्मित सरकार को गिराने के लिए कभी वे लोग देउवा निवास पहुँचते हैं तो कभी जसपा के नेताओं से मिलने के लिए जाते हैं । आधी रात में भी वे लोग षडयन्त्र में लगे रहते हैं ।’ उनका यह भी कहना है कि प्रचण्ड–माधव समूह की ऐसी हरकत संवैधानिक दायरा से बाहर है । उन्होंने दावा किया है कि जब सरकार ने लिपुलेक, लिम्पियाधुरा और कालापानी को समावेश कर नेपाल का नयां नक्सा सार्वजनिक किया, तब से ओली सरकार के विरुद्ध प्रहार शुरु हुआ है ।
मन्त्री पौडेल ने कहा कि वर्तमान सरकार राजनीतिक और विकास के दृष्टिकोण से सफलता की ओर उन्मुख है । उन्होंने कहा कि ओली सरकार ने सीके राउत और विप्लव जैसे समूह को शान्तिपूर्ण राजनीति में अवतरण करवाया है ।

