Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब,कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका

 

अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के चाचा अभिनेता रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है।

यह बात रणधीर कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया। इसके बाद रणधीर कपूर के आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि वह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे हुआ है। मैं शहर में नहीं हूं।’ सोशल मीडिया पर अब इस खबर की काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढें   रक्षा बम ने बालेन शाह और रवि लामिछाने से पूछे सवाल

रणबीर कपूर के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर नें उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। ‘जुग जुग जियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। अच्छी बात यह है कि अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *