Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार बच्चों के साथ माँ ने कर्णाली में लगाई छलांग, दो के शव बरामद

 

सुर्खेत

 

दैलेखकी एक महिला ने अपनी ४ सन्तानों के साथ  कर्णाली नदी में कूद गई है ।

सोमबार आठबिस नगरपालिका–३ निमाइल की ३५ वर्षीया सुकी बडुवाल ४ बच्चों के साथ कर्णाली नदी में कूद गई ।

अब तक दो बेटियों के शव प्राप्त हुए हैं । अन्य का पता नहीं लग पाया है । या जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय दैलेख के सूचना अधिकारी प्रहरी निरीक्षक राजेश साहु ने दी है ।

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

उनके अनुसार १४ वर्षीया कल्पना बडुवाल और १२ वर्षीया सरिता बडुवाल का शव अछाम के पञ्चदेवल विनायक नगरपालिका–४ स्थित कर्णाली नदी में रस्सी में बंधा हुआ मिला है । माँ सुकी, १० वर्षीय ललित बडुवाल और पाँच वर्षीया रजनी बडुवाल का अब तक नहीं मिला है ।उन्हें खोजा जा रहा है ।

सोमबार सुबह तीन बेटी और एक बेटे के साथ मायके के लिए निकली सुकी जब मायके नहीं पहुँची तो खोज शुरु हुई ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

सुकी के पति  मानसिंह बडुवाल  प्रहरी के नियन्त्रण में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com