Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामायण के राम हुए भाजपा में शामिल

 

भारत पश्चिम बंगाल चुनाव के शोर-शराबे के बीच रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर  चर्चित हुए कलाकार अरुण गोविल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अरुण ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। हालांकि, पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी? वो स्टार प्रचारक के तौर पर काम करेंगे या कोई पद भी संभालेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

अरुण ने वैसे तो तमाम फ़िल्मों में काम किया है, मगर रामानंद सागर की रामायण उनके करियर की सबसे बड़ी और अहम पहचान है। रामायण का पहला प्रसारण अस्सी के मध्य दशक में दूरदर्शन पर हुआ था, जो भारतीय टीवी के सबसे आइकॉनिक धारावाहिकों में शामिल है। रामायण की वजह से इसके सभी कलाकारों को देशभर में ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। राम की भूमिका में अरुण गोविल को घर-घर पूजा जाने लगा था।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com