आचार्य कृपलानी स्मृति व्याखान-2021 सफलतापूर्वक आयोजित

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो) 19 मार्च,2021: आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आचार्य कृपलानी स्मृति व्याखान-2021 गाँधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. जिसमें हिंदुस्तान की हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा डॉ.वेद प्रताप वैदिक ने बतौर मुख्य अतिथि/वक्ता भारतीय लोकतंत्र: पक्ष, विपक्ष और निष्पक्ष विषय पर अपने चिरपरिचित अंदाज में बहुत ही प्रभावशाली एवं चुनौतीपूर्ण विचार प्रकट किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल के पूर्व सांसद हरी चरण शाह जी ने की. जबकि मंच संचालन आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अभय प्रताप जी ने किया. उपरोक्त व्याख्यान में सैंकड़ों की संख्या में बुद्दिजीवी, पत्रकार, साहित्यकार, लेखक भी मौजूद थे.


