Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रथम मिल्स गोल्ड कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को

 


माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर वार्ड 16 स्थित ऐतिहासिक जुट मिल ग्राउंड में चल रहे प्रथम मिल्स गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का  खेले गए दूसरा सेमीफाइनल में साइनो स्पोर्ट्स क्लब रानी
ने धरान सिटी फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराया ।इस जीत के साथ ही साइनो स्पोट्स क्लब रानी फाइनल में प्रवेश किया । यह जीत साइनो स्पोट्स क्लब को 59 मा मिनट पर खिलाड़ी दोर्जे तमांग का पेनाल्टी प्रहार जिसे गोलकीपर द्वारा बचाया था पुनः प्रहार कर गोल करने में सफल रह मिली । मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार साइनो स्पोट्स क्लब रानी का गोलकीपर प्रज्वल श्रेष्ठ को दिया गया ।इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल मैच एपीएफ पूर्वांचल ने इरोज क्लब दुहबी को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर चुका है । फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन में संयोजक किशोर सुब्बा, उपाध्यक्ष अमृत गुरुंग ,सचिव हिमाल शेर्पा ,कोषाध्यक्ष बिष्णु डंगोल सक्रीय योगदान दे रहे है ।

यह भी पढें   आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक : बिमल सरार्फ


आयोजक मिल्स गोल्ड कप फुटबाल ट्रस्ट का अध्यक्ष किशोर शाही ने बताया शनिवार को फाइनल मैच साइनो स्पोट्स क्लब रानी तथा एपीएफ पूर्वांचल के बीच खेला जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com