सरकार को दिया गया समर्थन कुछ ही दिनों में वापस करनेवाले हैंः प्रचण्ड

काठमांडू, २७ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अब कुछ ही दिनों में केपीशर्मा ओली नेतृत्व में रहे वर्तमान सरकार को दिया गया है समर्थन वापस होनेवाला है । बृहत नागरिक आन्दोलन द्वारा शनिबार आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि समर्थन वापस ना करने के लिए उनके ऊपर दबाव भी है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘अब मैं नैतिक और राजनीतिक हिसाब से ज्यादा दिन रुकनेवाला नहीं हूं । राजनीति जहां भी जाए, सरकार को दिया गया समर्थन मैं वापस करनेवाला हूँ ।’ उन्होंने कहा कि संसद् बिघटन के विरुद्ध सड़क आन्दोलन में उतरनेवाले राजनीति कक्तयों के बीच न्यूनतम सहमति कायम हो सके, इसके लिए ही आज तक सरकार को समर्थन प्राप्त हो रहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा उसके बाद माओवादी नेतृत्व में ही सरकार बनने की संभावना है । इसीलिए राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) को केपी ओली समक्ष बार्गेनिङ ना करने के लिए भी उन्होंने अनुरोध किया ।

