Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी नौसेना के सदस्यों ने गाया बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘ये जो देश है तेरा, स्वदेस है मेरा, तुझे है पुकारा…’

 

 

Meet Aravinda and Ravi, The Inspiration Behind Shahrukh Khan's Movie  'Swades'

अमेरिकी नौसेना के सदस्यों ने अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत बॉलीवुड की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना – ‘ये जो देश है तेरा, स्वदेस है मेरा, तुझे है पुकारा…’ बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया।  अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने इसका वीडियो सोशल मीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

यह गाना 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस के लिए एआर रहमान ने गाया था। इस वीडियो में यूएस नेवी बैंड के गायकों और इंस्ट्रयूमेंट बजाने वाली एक टीम को उनकी वर्दी में कपड़े पहने गाना गाते देखा जा सकता है। 1.5 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर पर दो लाख 10 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

यह भी पढें   तीन वर्षीया बालिका की हत्या के विरोध में वीरगंज–पथलैया सड़क अवरुद्ध

डिनर में अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा भी हुई, लेकिन इस गाने ने सभी का दिल जीत लिया। संधू ने एक और ट्वीट कर लिखा, ”अद्भुत शाम की मेजबानी के लिए यूएस सीएनओ एडमिरल गिल्डे को धन्यवाद। संधू ने लिखा कि वह भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”

अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस माइकल एम गिल्डे ने कहा, हम इंडो-पैसिफिक और उसके बाहर एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी नियम-आधारित सहयोग को बढ़ावा देंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com