Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में खुकुरी दिखाकर आईएमई कम्पनी में लूटपाट, ४ लूटेरा गिरफ्तार

 

काठमांडू, १ अप्रील । काठमांडू की प्रमुख व्यापकरिक केन्द्र खिंचापोखरी रेमिट्यान्स सेवा कम्पनी ‘आईएमई’ में खुकुरी दिखाकर लुटपाट की गई है । घटना बुधबार दिन की है । खिचापोखरी में हेम मल्ल और गोरख चन्द द्वारा संचालित आईएमई ऑफिस में लुटपाट हुई थी । उसके बाद परिचालित पुलिस टोली ने लूटपाट में संलग्न ४ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
महानगरीय पुलिस परिसर काठमांडू स्रोत के अनुसार दाङ स्थायी निवासी २१ वर्षीय तिलक रावल, १८ वर्षीय दिपुन श्रेष्ठ, कालिकोट स्थायी निवासी १८ वर्षीय उमेश केसी और ललितपुर निवासी नवीन केसी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने कहा है कि तिलक और दिपुन बानेश्वर स्थित दक्षिणकाली गेस्टहाउस में रहते हैं ।
पुलिस ने कहा है कि लूटपाट में संलग्न युवा लागू औषध प्रयोगकर्ता भी हैं । आईएमई संचालक ने दावा किया है कि उन लोगों ने ६ लाख लूट लिया है । लेकिन पुलिस ने लुटेरों से ५९ हजार ९ सौ रुपये बरामद किया है । पता चला है कि लूट के पैसों से उन लोगों ने २५ हजार बराबर की सापिङ भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com