६३ वर्षीय सौतेली मां को बलात्कार करनेवाले २३ वर्षीय पुरुष को आजीवन जेल
इलाम, १ अप्रील । ६३ वर्षीय सौतेली मां को बलात्कार करनेवाले २३ वर्षीय पुरुष के विरुद्ध जिला अदालत इलाम ने आजीवन जेल सजा सुनाया है । जिला न्यायाधीश हरिचन्द्र इंगनाम की इजलास ने ऐसा फैसला किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार घटना गत भाद्र ७ गते रात की है । मां अपने ही घर के भीतर शो रही थी । उसी समय जबरजस्त घर के भीतर जाकर आरोपी पुरुष ने कुकर्म किया है । भाद्र ८ गते ही पीडित मां ने जिला पुलिस कार्यालय में उजुरी दी थी । उसके बाद भाद्र १० गते आरोपित पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । आरोप प्रमाणित होने के बाद अदालत ने उसको आजीवन कैद सजा सुना दिया है ।

