Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार में सैनिक और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, ग्यारह प्रदर्शनकारियों की मौत

 

म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों का दौर थमता नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुवार को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक शहर में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सेना ने फायरिंग की तो प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने तमंचे और बमों से उन पर हमला कर दिया। सेना की कार्रवाई में 11 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। उधर, आंदोलन में जान गंवाने वालों की याद में यंगून में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जूते में फूल रखकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढें   चीन के तिब्बत इलाके में ५५८ लोग लापता, तीन लोगों की मृत्यु

आपसी संघर्ष की शुरुआत

ताजे में जब गुरुवार सुबह प्रदर्शन शुरू हुआ तो छह ट्रक सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए थे। हालांकि जैसे ही सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया तो आंदोलनकारियों ने भी तमंचे और बम से उन पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों को कमजोर पड़ते देख पांच ट्रक सुरक्षा बल और मौके पर भेजे गए।

11 प्रदर्शनकारियों की मौत

सुरक्षा बलों द्वारा की गई फायरिंग में 11 प्रदर्शनकारियों की जहां मौत हुई है वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों को चोट आने की कोई सूचना नहीं है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद से अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। असिस्टेंट एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) के मुताबिक बुधवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 598 लोगों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – अबतक ३८९ लोगों के शव बरामद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com