महेश्वरी समाज ने नवमी मनाया।
माला मिश्रा, विराटनगर । नेपाल महेश्वरी सभा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महेश नवमी मनाया। महेश्वरी समाज के लोग महेश नवमी को अपना उत्पतित कर मनाते आ रहे है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराटनगर सप्तव्यापी कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसका विधिवत समापन समारोहपूर्वक हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट को सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवालों में अन्तराक्षरी में नंदकिशोर तथा रचना राठी का जोड़ी प्रथम हुए। इसके अलावा चित्रकला, बैडमिंटन, कि्रकेट में उत्कृष्ट को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में महेश्वरी समाज के 80 छात्र छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट करने तथा 12 लोगों को एमबीबीएस, सीए, इंजीनियरिंग में उतीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज का विराटनगर अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार राठी, परिषद का राजेश लखोटिया, महिला मंच की संतोष राठी, अनिता सोनी, अखिल भारत वर्ष का घनश्याम राठी, महेश सोनी, नंदकिशोर राठी, रचना राठी के अलावा अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

