गुटगत राजनीति स्वीकार्य नहीं है, अगर कोई करता है तो कारवाही की जाएगीः प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, २२ अप्रील । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने अपने पार्टी नेता तथा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा हे कि पार्टी के भीतर गुटगत राजनीति स्वीकार्य नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि अगर पार्टी नीति और निर्देशन विपरित गतिविधि की जाती है तो उसको कारवाही होगी । मदननगर बल्खु में बिहिबार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय भवन को शिलान्यास करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘पार्टी को अनुशासित बनाना चाहिए, अनुशासनहिनता के साथ सम्झौता नहीं हो सकता । गुटगत गतिविधि को मान्यता नहीं दी जाएगी । अगर कोई करता है तो उसको कारवाही होगी ।’ पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय माधव नेपाल और झलनाथ खनाल प्रति लक्षित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । प्रधानमन्त्री ओली ने नेपाल और खनाल द्वय को पार्टी में वापस होकर और अनुशासित होकर काम करने के लिए भी कहा है ।
इसीतरह आज से नेकपा एमाले केन्द्रीय पार्टी कार्यालय थापाथली में स्तान्तरण हो गया है । नयां पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी प्रधानमन्त्री ओली ने आज ही किया है । बल्खु स्थित पार्टी कार्यालय वि.सं. २०७२ साल की भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त होने के कारण पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में स्थापना की गई थी । बताया गया है कि बल्खु में नयां भवन निर्माण ना होने तक अब पार्टी कार्यालय थापाथली में रहेगी । थापाथली स्थित पार्टी कार्यालय किराय में ली गई है ।

