साहित्य का प्रतिष्ठित ‘नई ईश्वर वल्लभ अवार्ड’ इस वर्ष कवि तथा साहित्यकार बसन्तकुमार चौधरी को
काठमाडौं ।
नई प्रकाशन ने साहित्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘नई ईश्वर वल्लभ अवार्ड’ इस वर्ष कवि तथा साहित्यकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी बसन्तकुमार चौधरी को प्रदान करने का निर्णय किया है ।
नई प्रकाशन संचालक समिति के अध्यक्ष इन्दिरा प्रसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक ने इस वर्ष का ‘नई ईश्वर वल्लभ अवार्ड’ साहित्यकार चौधरी को देने का निर्णय किया है ।
विश्व काव्य यात्रा द्वारा नेपाली भाषा और साहित्य को विश्व के समक्ष प्रवद्र्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने के कारण चौधरी को प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान करने के निर्णय की जानकारी नई प्रकाशन ने दी है ।
इस पुरस्कार में १ लाख की राशि प्रदान की जाएगी । इससे पहले नई प्रकाशन ने बैशाख ३० गते काठमाडौं में आयोजना होने वाले नई प्रकाशन की रजतजयन्ती तथा शताब्दी पुरुष सत्यमोहन जोशी के १०२ औं जन्मोत्सव के अवसर में साहित्यकार चौधरी को पुरस्कृत करने की योजना बनाई थी । पर, कोभिड संक्रमण के कारण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम फिलहाल स्थगित होने की जानकारी नई प्रकाशन के सदस्य सचिव नरेन्द्रराज प्रसाई ने दी है ।
कवि चौधरी द्वारा कुछ वर्ष पहले शुरु की गई विश्व काव्य यात्रा विश्वभर चर्चित हुई थी । सन् २०१२ के अगस्त से अमेरिका के न्यूयोर्क से शुरु हुई उनकी विश्व काव्य यात्रा ११ देश के २० शहर तक हुई है । कवि चौधरी की नई नेपाली कविता संग्रह तथा हिन्दी कविता संग्रह शीघ्र प्रकाशित होने वाली है ।


