भारत द्वारा श्री रम्भा उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय और श्री नव आदर्श बहुमुखी क्याम्पस निर्माण
काठमान्डौ
भारत सरकार के द्वारा नेरु. ९ करोड ८३ लाख आर्थिक सहयोग में निर्माण सम्पन्न श्री रम्भा उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय और श्री नव आदर्श बहुमुखी क्याम्पस का नवनिर्मित भवन का २०७८ साल वैशाख ९ और १० गते भारतीय राजदूतावास के विकास साझेदारी तथा पुनर्निर्माण प्रभाग के प्रथम सचिव श्री करुण वंशल, जिल्ला समन्वय समिति, पाल्पा, विद्यालय व्यवस्थापन समिति और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भर्चुअल माध्यम द्वारा उद्घाटन किया ।
पाल्पा जिला के तनहुँ गाँव विकास समिति में सन् १९५२ में माध्यमिक विद्यालय के रुप में स्थापित श्री रम्भादेवी उच्च माध्यमिक विद्यालय सन् २००२ में उच्च माध्यमिक तह में स्तरोन्नत हुआ था। हाल विद्यालय में ६७५ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिसमें ५५ प्रतिशत छात्राएँ हैं । ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. ३ करोड २१ लाख अनुदान में निर्मित इस तीन तल्ले विद्यालय भवन में १७ कक्षाकोठा, गोष्ठि, कम्प्युटर, प्रधानाध्यापक, लेखा, कर्मचारी, प्रयोगशाला और अनुसन्धान के लिए एक–एक कक्ष, कम्पाउन्ड वाल, फर्निचर तथा छात्र छात्रा के लिए अलग अलग सरसफाई संरचना की सुविधा रहेगी ।
इसी तरह पाल्पा जिला के तानसेन–५, बन्दीपोखरा में सन् १९६३ में प्राथमिक विद्यालय के रुप में स्थापित श्री लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय सन् २००८ में उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत हुआ था । वर्तमान में विद्यालय में ३५० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिसमें ५५ प्रतिशत छात्राएँ हैं । ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. ४ करोड १३ लाख अनुदान में निर्मित इस दो तल्ले विद्यालय भवन में ८ कक्षाकोठा, २ कार्यालय कक्ष, २ प्राध्यापक कक्ष, कमन रुम सहित २२ शै्या का होस्टल भवन, चर्पी, पानी ट्याङ्की, फर्निचर की सुविधा है ।
इसी तरह त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमाडौं से सम्बन्धन प्राप्त श्री नव आर्दश बहुमुखी क्याम्पस पाल्पा जिल्ला के देउराली में सन् २००६ में स्थापना हुआ था । ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के नेरु. २ करोड ४८ लाख अनुदान में निर्मित इस दो तल्ले क्याम्पस भवन में १३ कक्षाकोठा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कम्प्युटर, क्याम्पस प्रमुख, लेखा और प्राध्यापक, फर्निचर तथा कार्यालय उपकरण तथा छात्र छात्रा के लिए अलग अलग व्यवस्था है ।
भारत द्वारा नेपाल में ४४८ उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना सम्पन्न हो चुका है ।





